biodatamaker

शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी नीत केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Updated: शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (23:49 IST)
पटना। भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को मोदी नीत केंद्र सरकार पर 10 फीसदी आरक्षण, सीबीआई मामला और विपक्षी नेताओं खासतौर  पर राजद नेता लालू प्रसाद के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति को लेकर हमला बोला।
 
 
अभिनेता से राजनीतिक नेता बने सिन्हा ने ट्विटर पर बिना नरेन्द्र मोदी का नाम लिए हुए अपने अंदाज में 'सर' शब्द का इस्तेमाल किया। सिन्हा पटना साहिब से सांसद हैं। 
 
उन्होंने ट्वीट किया कि बधाई हो सर, आपकी मंशा की काफी सराहना किए जाने की जरूरत है और इस बात सेपूरा विपक्ष भी सहमत होगा, भले ही कुछ संशयों के साथ। यह मामला उच्चतम न्यायालय में पहुंच चुका है। उम्मीद और प्रार्थना की जानी चाहिए कि यह विभिन्न विधानसभा और न्यायिक जांच निकल जाएगा।
 
मोदी के मासिक रेडियो प्रसारण की खिंचाई करते हुए उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आपको 'मन की बात' में बादशाहत हासिल है लेकिन हमें दिल की बात नहीं भूलनी चाहिए। बंद करें यह जुमलेबाजी। ऐसी खबरें हैं कि  सिन्हा को आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से टिकट नहीं मिलेगा और वे राजद या कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख