dharma sangrah
✕

शशिकला को झटका, अन्नाद्रमुक महासचिव पद से हटाया

Updated: मंगलवार, 12 सितम्बर 2017 (14:17 IST)
चेन्नई। एकीकृत अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्ना द्रमुक) की आम परिषद ने मंगलवार को वीके शशिकला को पार्टी के अंतरिम महासचिव और उनके भतीजे टीटीवी दिनाकरण को उपमहासचिव के पद से हटा दिया।
 
आम परिषद की यहां हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर इन दोनों को उनके पद से हटाने के अलावा उपमुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम और मुख्यमंत्री ईके पलानीस्वामी के नेतृत्व में बनी स्थायी समिति को मंजूरी प्रदान कर दी।

अब पनीरसेल्वम और पलानीस्वामी को ही पार्टी में किसी को शामिल करने अथवा उससे निकालने का अधिकार होगा। परिषद ने यह फैसला भी किया है कि अब पार्टी में कोई महासचिव नहीं होगा और दिवंगत जे. जयललिता को ही पार्टी का स्थायी महासचिव माना जाएगा।
  
इस बैठक में परिषद के 2140 सदस्यों में से 95 प्रतिशत से अधिक सदस्य उपस्थित थे। आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में दोषी शशिकला फिलहाल बेंगलुरु जेल में कैद की सजा काट रही हैं। (वार्ता)

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

Air India की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, सामने आया साजिश का सच

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

Punjab Assembly Elections 2027 : AAP ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, 2 सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा

PUC Rules 2026 : गाड़ी चलाने वालों के लिए जरूरी खबर, पीयूसी नियमों में होने वाला है बड़ा बदलाव, जानिए आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर

इंदौर-भोपाल मेट्रो की यात्रा पर म‍िलेगी 25 प्रतिशत की छूट, 50 रुपए में बनेगा NCMC स्मार्ट कार्ड, ऐसे काम करेगा कार्ड

अगला लेख