Hanuman Chalisa
✕

फर्जी फेसबुक अकाउंट से महिलाओं को फांसता था मेजर हाड़ा, शैलजा के साथ तीन अन्य महिलाओं से भी थी दोस्ती

Updated: मंगलवार, 26 जून 2018 (11:43 IST)
शैलजा मर्डर केस में हुए एक सनसनीखेल खुलासे के अनुसार मेजर निखिर हाड़ा ने एक फर्जी फेसबुक अकाउंट की मदद से शैलजा समेत चार महिलाओं को फंसाया था। इस अकाउंट पर वह खुद को बिजनेसमैन बताकर महिलाओं से दोस्ती करता था। 
 
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, फर्जी फेसबुक अकाउंट के जरिए ही उसने 2015 में शैलजा से दोस्ती की थी। उस समय उसकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में थी। 6 महीने के बाद उसने अपनी असली पहचान जाहिर की थी, जब शैलजा ने उससे मिलने के लिए हामी भरी थी। 
 
पुलिस को निखिल हांडा के पास से 2 फोन मिले। फोन की जांच के बाद पता चला कि शैलजा के अलावा हांडा दिल्‍ली की 3 और महिलाओं के टच में था। पुलिस इस मामले में इन तीनों से भी पूछताछ कर सकती है। 
 
सूत्रों के अनुसार फिर उसका ट्रांसफर मेरठ हो गया था, हालांकि उसने अपील की कि उसे नगालैंड के दिमापुर ट्रांसफर कर दिया जाए। दिमापुर में वह शैलजा से लगातार मिलने लगा और फिर शैलजा ने उसे अपने पति से मिलवाया। शैलजा ने उसे अपने घर पार्टी में भी बुलाया था।
 
कॉल डिटेल से पता चला कि मेजर निखिल हांडा ने शैलजा द्विवेदी को छह महीने में तीन हजार बार कॉल किए थे। हांडा ने पुलिस को बताया कि शैलजा ने उसे पीछा न छोड़ने पर सेना के अफसरों से शिकायत करके कोर्ट मार्शल करवाने की धमकी दी थी। इस पर उसने शैलजा की हत्या कर दी। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख