ramcharitmanas

शहीद की पत्नी ने कहा, जब तक पूरे आतंकी नहीं मरेंगे, बदला पूरा नहीं होगा...

Updated: शुक्रवार, 8 मार्च 2019 (16:29 IST)
कानपुर देहात। पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान की पत्नी देश की तमाम महिलाओं के लिए एक मिसाल बनी हुई हैं। कानपुर देहात के गांव रैगवा के रहने वाले जवान श्याम बाबू पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। 
 
पत्नी रूबीदेवी ने पति की शहादत पर गर्व जताते हुए देश के तमाम शहीदों की पत्नियों को नसीहत दी कि अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर फौज में भर्ती करें ताकि वे सब देश की सेवा कर सकें और आतंकियों को मार गिराकर अपने पिता की मौत का बदला ले सकें और पिता के अधूरे सपनों को पूरा करें।
 
रूबीदेवी पति को खोने के दु:ख के बावजूद बड़े साहस और धैर्य का परिचय देते हुए 4 साल के मासूम बेटे और 4 माह की मासूम बेटी को संभालते हुए उनको फौज के लिए तैयार करने में लगी हुई हैं। रूबीदेवी पति की शहादत के बाद अपने पति की तरह ही घर के कामकाज, बच्चों की परवरिश और बूढ़े माता-पिता की देखभाल करने में लगी हुई हैं।
 
उन्होंने बताया कि देश की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। अगर आतंकियों ने छुपकर यह कायराना हरकत न की होती और सामने आते तो हमारे पति कम से कम 50 आतंकियों को मार गिराते और तब शायद हमें इससे ज्यादा भी गर्व होता।
 
शहीद की पत्नी ने आतंकी हमले के बदले को लेकर कहा की सेना ने जो बदला लिया है, वह ठीक है लेकिन जब तक सारे आतंकवादी चुन-चुनकर नहीं मारे जाते, तब तक बदला पूरा नहीं होगा। हम चाहते हैं कि हम पर जो मुसीबत आई है, वो देश की रक्षा कर रहे दूसरे जवानों की पत्नियों पर न आए।
 
शहीद की पत्नी का सम्मान : महिला दिवस पर पहुंचीं जनपद की समाजसेविका कंचन मिश्रा ने शहीद की पत्नी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और बताया की हमें शहीद की पत्नियों पर गर्व है और यह समाज के लिए एक मिसाल भी है। हमारे देश की ये वीरांगनाएं भी हैं, जो बड़े साहस के साथ आतंकियों से लड़ने और देश की रक्षा के लिए अपने पतियों को बॉर्डर पर भेज देती हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सऊदी ठिकानों पर हूथी हमले, 73 नागरिक घायल

उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम: पहले दो बच्चों के जन्म पर महिलाओं को मिल रही 'महालक्ष्मी किट', जानिए क्या है इस योजना में खास

यात्री परिवहन विजन समिट-2026 में तय होगी मोबिलिटी की नई दिशा, 8 सत्रों में होगा मंथन

बिहार में बाढ़ का भयंकर रूप: 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

अगला लेख