Daily Horoscope
✕

CRPF उपनिरीक्षक ने की अपने वरिष्ठ की हत्या, बाद में कर ली आत्महत्या

Updated: शनिवार, 25 जुलाई 2020 (10:37 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उप निरीक्षक ने यहां लोधी एस्टेट इलाके में अपने वरिष्ठ कर्मी की गोली मारकर कथित रूप से हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि लोधी एस्टेट में गृह मंत्रालय को आवंटित किए गए एक बंगले में शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे यह घटना हुई।
 
उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक करनैल सिंह (55) और उसके वरिष्ठ निरीक्षक दशरथ सिंह (56) के बीच किसी बात पर बहस हो गई थी जिसके बाद करनैल ने अपने सर्विस हथियार से दशरथ की कथित रूप से हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या कर ली।
 
करनैल जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर का रहने वाला था जबकि निरीक्षक हरियाणा के रोहतक का निवासी था। अर्द्धसैन्य बल और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

UP School News : योगी सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 1 और 2 के बच्चों का होगा आकलन, दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

अखिलेश यादव पर बरसे योगी सरकार के मंत्री, बोले- कितना भी मोर्चा बना लें विपक्षी, BJP की सीटें घटने वाली नहीं

सर्दियों में गोवंश संरक्षण को लेकर योगी सरकार की विशेष कार्ययोजना, गो-आश्रय स्थलों पर बढ़ेगी सतर्कता

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

अगला लेख