ramcharitmanas
✕

केरल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीएफ थॉमस का निधन

Updated: रविवार, 27 सितम्बर 2020 (17:43 IST)
कोट्टयम। केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चंगनासेरी के विधायक सीएफ थॉमस का रविवार को तिरुवल्ला के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वे 81 वर्ष के थे।

उन्होंने कहा कि उनका यहां कुछ बीमारियों का इलाज चल रहा था। थॉमस 1980 के बाद से ही लगातार विधानसभा में चंगनासेरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। 2001-2006 के कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार में वे ग्रामीण विकास, पंजीकरण, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भी थे।

वे दिवंगत केरल कांग्रेस (एम) के नेता केएम मणि के विश्वासपात्र थे। पिछले साल अप्रैल में मणि की मौत के बाद पार्टी में दो गुटों के बीच दरार के कारण थॉमस केरल कांग्रेस (एम) में पीजे जोसेफ के गुट से जुड़े। अपने छात्र जीवन में ही थॉमस कांग्रेस में शामिल हो गए और फिर चंगनासेरी टाउन (पश्चिम) मंडलम के उपाध्यक्ष बने।

केरल कांग्रेस के गठन के बाद उन्होंने पार्टी का दामन थाम लिया और राजनीति में उनका कद बढ़ता गया। उन्होंने राज्य महासचिव और केरल कांग्रेस (एम) के अध्यक्ष का पद भी संभाला।(भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख