Daily Horoscope
✕

आतंकियों पर पिल पड़े सुरक्षाबल, आज 4 और ढेर, 2 दिनों में 11 को पहुंचाया जहन्नुम में

Updated: मंगलवार, 21 जून 2022 (16:33 IST)
जम्मू। सुरक्षाबलों ने 2 अलग-अलग मुठभेड़ों में आज मंगलवार को 4 आतंकियों को मार गिराया है। पिछले 48 घंटों में आतंकियों के खिलाफ जो मुहिम छेड़ी गई है, उसमें 11 आतंकियों को मार गिराया गया है जबकि अभी भी 2 जगह मुठभेड़ें चल रही हैं।
 
आज मारे गए आतंकियों में से एक आतंकी सब इंस्पेक्टर फारुक मीर की हत्या में शामिल था। मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर किया, वहीं दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में भी 2 आतंकियों को मार गिराने में सुरक्षाबलों को सफलता मिली है।
 
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा मुठभेड़ में 2 आतंकी मार गए हैं। इनमें से 1 की पहचान माजिद नजीर के तौर पर हुई है। आतंकी माजिद जैश-ए-मोहम्मद के साथ जुड़ा था और सब इंस्पेक्टर फारुक मीर की हत्या में शामिल था। 
 
आईजीपी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी मारे गए हैं जबकि पुलवामा में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकवादियों को मार गिराया। पुलवामा में मारे गए 2 आतंकवादियों में 1 आतंकी माजिद नजीर भी शामिल है और उसी ने पांपोर में पुलिस सब इंस्पेक्टर फारुक मीर की हत्या की थी।

मुठभेड़ के बाद आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सोपोर और पुलवामा में सर्च ऑपरेशन चला। लेकिन जब इस बात की पुष्टि हो गई कि कोई और आतंकवादी इलाके में मौजूद नहीं है तो अभियान को समाप्त कर दिया गया। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं।(फ़ाइल चित्र)
 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख