dharma sangrah

हनीट्रैप के आरोप में फंसाकर वैज्ञानिक को बनाया बंधक, 3 आरोपी गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (18:13 IST)
नोएडा (उत्तरप्रदेश)। मसाज के नाम पर डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक को मोहपाश (हनीट्रैप) में फंसा बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और परिजनों से फिरौती की मांग की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 1 महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में तैनात वैज्ञानिक अजय प्रताप ने मसाज के लिए इंटरनेट पर सर्च किया। उन्हें एक वेबसाइट से एक नंबर मिला। उस नंबर पर उनकी बातचीत एक महिला से हुई। महिला ने मसाज के नाम पर वैज्ञानिक को मोहपाश में फंसा लिया।

उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम को महिला ने एक युवक को कार से वैज्ञानिक की सेक्टर-77 स्थित सोसाइटी के पास भेजा। वैज्ञानिक मसाज कराने के लिए युवक के साथ कार में वहां से निकल गए। कार चालक उन्हें सेक्टर-41 स्थित एक होटल में ले गया, जहां महिला समेत कई अन्य लोग पहले से मौजूद थे।

वैज्ञानिक के पहुंचते ही आरोपियों ने उन्हें बंधक बना लिया। शनिवार देर रात को वैज्ञानिक की पत्नी को फोन करके इन लोगों ने 10 लाख रुपए की मांग की। कुमार ने बताया कि रविवार को वैज्ञानिक की पत्नी की तरफ से इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद 6 दल बनाकर पुलिस ने वैज्ञानिक की तलाश में छापेमारी शुरू की।

अपर आयुक्त ने बताया कि रविवार देर रात घटना को अंजाम देने वाली सुनीता गुज्जर, दीपक और राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके 2 साथी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि ये लोग मसाज की आड़ मे लोगों को मोहपाश में फंसाते हैं तथा उनके अश्लील वीडियो बनाकर उनसे तथा उनके परिजनों से मोटी रकम वसूलते हैं।
पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।गिरफ्तार महिला का संबंध एक राजनीतिक दल से भी बताया जा रहा है और कई अन्य सामाजिक संगठनों से भी उसके जुड़े होने की बात सामने आई है।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख