suvichar

वैज्ञानिक उपकरणों पर जीएसटी की दरें घटीं

Updated: सोमवार, 12 जून 2017 (08:32 IST)
चंडीगढ़। वस्तु एवं सेवाकर परिषद द्वारा विभिन्न 4 वैज्ञानिक उपकरणों पर जीएसटी की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने से वैज्ञानिक उपकरण निर्माण क्षेत्र के हरियाणा के उद्यमों को भी राहत मिली है। 
 
इस संदर्भ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने केंद्रीय वित्तमंत्री एवं जीएसटी परिषद के चेयरमैन अरुण जेटली को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। जेटली की अध्यक्षता में रविवार को दिल्ली में हुई जीएसटी परिषद की 16वीं बैठक में विभिन्न राज्यों के वित्तमंत्रियों ने भाग लिया। 
 
हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। परिषद की बैठक में मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म इकाइयों के हित संरक्षण को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि जीएसटी परिषद की बैठक में विभिन्न 4 वैज्ञानिक उपकरणों पर वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने से इस क्षेत्र के उद्यमों का संरक्षण हो सका है। 
 
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिन वैज्ञानिक उपकरणों पर जीएसटी की दरें कम करने का अनुरोध किया था उनमें मैजरमेंट रॉड्स, टेप्स, माइक्रोमीटर्स व कैलिपर्स शामिल हैं। इससे हरियाणा के अंबाला के वैज्ञानिक उपकरण निर्माण उद्यमों के हितों का संरक्षण हो सका है। 
 
वित्तमंत्री ने बताया कि वस्तु एवं सेवाकर परिषद की बैठक में मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्यमों की सीमा (टर्नओवर) 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 75 लाख रुपए किए जाने से इन श्रेणियों के उद्यमों को कंपोजिट स्कीम के अंतर्गत लाभ होगा। (वार्ता)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख