Daily Horoscope
✕

एससीआई का जहाज मुंबई तट के समीप डूबा

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2017 (12:59 IST)
मुंबई। भारतीय नौवहन निगम (एससीआई) का एक आपूर्ति जहाज मंगलवार शाम मुंबई तट के समीप समुद्र में डूब गया। नौवहन महानिदेशक मालिनी शंकर ने कहा कि एससीआई रत्ना के चालक दल के सभी 16 सदस्यों को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह हादसा कल शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ।
 
एससीआई चेयरमैन कैप्टन अनूप शर्मा ने कहा कि दुर्घटनास्थल के समीप एक अन्य जहाज ने तुरंत सभी क्रू सदस्यों को बचा लिया। शर्मा ने बताया कि जहाज शहर से करीब 100 समुद्री मील दूर पश्चिम में साढ़े सात बजे डूब गया। समुद्र की गहराई 70-80 मीटर थी।
 
उन्होंने बताया कि इस घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं लेकिन शुरुआती जांच में इंजन कक्ष में पानी घुसने को जहाज के डूबने का संभावित कारण बताया जा रहा है।
 
शर्मा ने कहा कि इस बात की विस्तृत जांच की जाएगी कि कैसे पानी इंजन में घुसा। उन्होंने बताया कि जहाज नया था और उसकी सभी आवश्यक जांच की गई थी।
 
व्यापार जगत से जुड़ी वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के हिसाब से यह जहाज 2011 में बना था। उसकी लंबाई 64 मीटर थी और वजन 2039 टन था। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख