suvichar
✕

छात्राओं के बलात्कार का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (15:12 IST)
कानपुर। नौबस्ता इलाके में एक शिक्षक को 7वीं कक्षा की 2 छात्राओं के बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है और उसके कोचिंग सेंटर से अश्लील फिल्में, शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं।
 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षक पर नौबस्ता इलाके में रहने वाले 2 मजदूरों की 13 और 14 साल की बच्चियों का बलात्कार करने का आरोप है। पीड़िताएं 7वीं कक्षा छात्राएं हैं। उस्मानपुर स्कूल में पढ़ाने वाले उनके शिक्षक अनिल गौड़ ने उन्हें निजी कोचिंग पढ़ाने के लिए अपने कोचिंग सेंटर बुलाया।
 
छात्राओं के परिजन का आरोप है कि अनिल दोनों छात्राओं को कोचिंग में मोबाइल पर अश्लील फिल्में दिखाता था और उन्हें स्कूल प्रैक्टिकल में ज्यादा नंबर देने का झांसा देता था। उसने दोनों छात्राओं से दुष्कर्म किया और उन्हें घर में यह बात किसी को नहीं बताने की हिदायत दी।
 
पुलिस के बताया कि एक छात्रा ने यह बात अपने परिजन को बता दी। पीड़िता के परिजन ने पुलिस के पास इस बारे में शिकायत की। जब पुलिस की टीम कोचिंग सेंटर पहुंची तो वहां उसे शराब की बोतलें, अश्लील फिल्म और अन्य अश्लील सामग्री मिली। पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर लिया है।
 
गोविंदनगर के मंडल अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया है। (भाषा)

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख