biodatamaker
✕

मध्यप्रदेश के सतना में बड़ा हादसा, 7 स्कूली बच्चों समेत 8 की मौत

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (12:07 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के सतना में गुरुवार सुबह हुए भीषण हादसे में 7 स्कूली बच्चों एवं ड्रायवर की मौत हो गई। दुर्घटना में कई अन्य के भी घायल होने की खबर है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना जिला मुख्‍यालय सतना से 42 किलोमीटर दूर बिरसिंहपुर-सेमरिया मार्ग पर लकी कॉन्वेंट स्कूल का वाहन बच्चों को लेकर जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार सवारी बस से स्कूल वाहन की टक्कर हो गई। दुर्घटना में 7 बच्चे और ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्कूली बच्चे बोलेरो वाहन में सवार थे।
 
 
दुर्घटना इतनी तेज की स्कूली वाहन के परखच्चे उड़ गए। लोगों की मदद से गंभीर घायल बच्चों को निकाला गया और तत्काल उन्हें पास के अस्पताल भेजा गया।

शिवराज ने शोक व्यक्त किया : मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले स्कूली बच्चों को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रशासन को आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि वे हादसे की खबर से स्तब्ध हैं और हताहत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
 
 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख