shradh paksha
✕

छत्तीसगढ़ : बलौदा बाजार में कलेक्टर दफ्तर में तोड़फोड़-आगजनी, सतनामी समाज ने बरसाए पत्थर, जानिए क्यों हो रहा है बवाल

Updated: सोमवार, 10 जून 2024 (18:31 IST)
छत्तीसगढ़ के गिरौदपुरी धाम की एक बस्ती में बने जैतखाम और सतनामी समाज के पूजा स्थल में तोड़-फोड़ की गई। इसके बाद समाज के लोगों ने चक्काजाम किया और उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग भी लगा दी। खबरों के मुताबिक बालौदा बाजार में तनाव बना हुआ है। समाज ने कलेक्टर ऑफिस का घेराव भी किया। मामले की हाईलेवल की जांच की मांग की गई है। बलौदा बाजार हिंसा मामले के लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने DGP को तलब किया है। मीडिया खबरों के मुताबिक समाज के लोगों ने पत्थर भी बरसाए।
 
क्या है पूरा मामला : गिरौदपुरी धाम से 5 किलोमीटर दूर एक बस्ती मानाकोनी है। यहां पर पुरानी गुफा है, जो बाघिन गुफा के नाम से प्रचलित है। यहां किसी उपद्रवी ने हमारी आस्था के प्रतीक श्वेत जैतखाम को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे पूरे सतनामी समाज में आक्रोश है। धाम में सतनामी समाज के लोग धरना दे रहे थे। यह सतनामी समाज का आस्था स्थल है। इसके अमर गुफा कहा जाता है।

अज्ञात के खिलाफ मामला : 17 मई की सुबह पुजारी ने चौकी गिरौधपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने लोहे का छोटा गेट तोड़ दिया है और जैतखाम को नुकसान पहुंचाया है। 19 मई को बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।   
 
क्या बोले गृहमंत्री : गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस मसले को लेकर घोषणा की है कि पूरे मामले की न्यायिक जांच की जाएगी। मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश थे कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली इस घटना की न्यायिक जांच कराई जाए। यह न्यायिक जांच रिटायर जज अथवा कार्यरत जज से कराई जाएगी। इनपुट एजेंसियां

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख