Hanuman Chalisa
✕

4 वर्ष की सजा पूरी करने के बाद शशिकला जेल से रिहा

Updated: बुधवार, 27 जनवरी 2021 (16:50 IST)
बेंगलुरु। अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वीके शशिकला को भ्रष्टाचार के एक मामले में 4 वर्ष की कैद की सजा पूरी करने के बाद बुधवार को जेल से रिहा कर दिया गया। शशिकला कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी रिहाई की प्रक्रिया अस्पताल से पूरी की गई। 1 सप्ताह पहले उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
ALSO READ: जयललिता की करीबी शशिकला कोरोनावायरस से संक्रमित
पारापन्ना अग्रहारा कारागार के अधीक्षक वी शेषमूर्ति ने कहा कि हां, उन्हें औपचारिक रूप से रिहा कर दिया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार पीपीई किट पहने जेल अधिकारियों ने अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में औपचारिकताएं पूरी कीं। शशिकला को अगले 3 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना होगा, उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं।
 
अस्पताल ने एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा कि प्रोटाकॉल के अनुसार अगर उन्हें 3 दिन तक ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ी और उनमें संक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिखाई देता है तो उन्हें 10वें दिन (30 जनवरी) को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।
ALSO READ: CBI ने अपने 4 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में 13 जगहों पर मारे छापे
तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की करीबी मित्र शशिकला के समर्थकों की भीड़ अस्पताल के बाहर जुटी और इसमें शामिल लोगों ने अपनी नेता के पक्ष में नारेबाजी की। समर्थकों ने इस दौरान मिठाइयां भी बांटीं। जेल अधिकारियों द्वारा रिहा किए जाने के बाद शशिकला के रिश्तेदार एवं निर्दलीय विधायक टीटीवी दिनाकरण अस्पताल पहुंचे। वे अम्मा मक्क्ल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) के संस्थापक भी हैं।
 
शशिकला आय से अधिक 66 करोड़ रुपए की संपत्ति मामले में फरवरी 2017 से यहां पारापन्ना अग्रहारा के केंद्रीय कारागार में बंद थीं। उनके साथ उनकी रिश्तेदार इलावरासी और दिवंगत जयललिता के दत्तक पुत्र वीएन सुधाकरण को भी सजा सुनाई गई थी। इनमें से सुधाकरण को 1 माह पहले रिहा किया जा चुका है, वहीं इलावरासी को फरवरी के पहले सप्ताह में रिहा किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख