ramcharitmanas

शशिकला को सेंट्रल जेल में केवल टीवी सेट की सुविधा

Updated: गुरुवार, 2 मार्च 2017 (00:09 IST)
चेन्नई। बेंगलुरु  के सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने आज कहा कि अन्नाद्रमुक महासचिव वी के शशिकला को जेल में अलग बाथरूम, पानी गर्म करने के लिए हीटर, एयर-कंडीशनर (एसी), चारपाई और गद्दे जैसी सुविधाएं नहीं दी गई हैं। चेन्नई के एक वकील की ओर से आरटीआई अर्जी दायर कर मांगी गई सूचना के जवाब में परप्पना अग्रहार स्थित सेंट्रल जेल के उप-महानिरीक्षक ने कहा कि एक टीवी सेट छोड़कर शशिकला को कोई सुविधा नहीं दी गई है।
 

 
शशिकला आय से अधिक संपत्ति के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद जेल की सजा काट रही हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में शशिकला और उनके दो रिश्तेदारों को दोषी करार दिया गया था। एम पी राजावेलायुतम की ओर से 20 फरवरी को दायर की गई आरटीआई अर्जी के जवाब में डीआईजी ने इस बात की पुष्टि की कि शशिकला को अपने भतीजे और अन्नाद्रमुक के उप-महासचिव टीटीवी दिनाकरण से 35-40 मिनट मिलने दिया गया। 
 
शशिकला के वफादार माने जाने वाले ईके पलानीस्वामी की ओर से 18 फरवरी को तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत साबित करने के दो दिन बाद 20 फरवरी को पहली बार दिनाकरण ने जेल में शशिकला से मुलाकात की थी।
 
आरटीआई अर्जी में यह भी पूछा गया कि क्या शशिकला और उनके रिश्तेदार इलावरसी को चेन्नई सेंट्रल जेल स्थानांतरित करने के लिए कर्नाटक सरकार से कोई अनुरोध किया गया है, इस पर डीआईजी ने जवाब दिया, ‘उक्त दोषी कैदियों से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ।’ 
 
जेल अधिकारी ने यह जवाब ऐसे समय में दिया है जब मीडिया में खबरें आई कि शशिकला को गद्दे और एक अलग बाथरूम जैसी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी शशिकला, इलावरसी और वी एन सुधाकरण ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद निचली अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया था और फिर उन्हें 15 फरवरी को जेल भेज दिया गया था। न्यायालय ने उन्हें चार साल जेल की सजा सुनाई है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

Meerut Air Show 2026 : 19-20 सितंबर को आसमान में तिरंगा बनाएंगे सूर्य किरण के 9 हॉक विमान, दिखेंगे हैरतअंगेज करतब

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

इंदौर क्यों बना राष्ट्रीय राजनीति का नया अखाड़ा, क्‍या हैं राहुल गांधी, नितिन नवीन और मोहन भागवत की उपस्‍थिति के मायने?

ब्रिक्स पे क्या है और कैसे काम करेगा? SWIFT vs BRICS Pay का पूरा गणित | Explained

Garba Entry Controversy क्या है पूरा विवाद? बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद क्यों चर्चा में आया मुद्दा

अगला लेख