sundarkand

भारत-बांग्लादेश सीमा जल्द ही होगी सील : सोनोवाल

Updated: शनिवार, 19 अगस्त 2017 (11:23 IST)
नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) तथा केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) से तत्काल भारत-बांग्लादेश की 48.11 किमी सीमा को सील करने के लिए कहा।
 
उन्होंने सीमा सुरक्षा बल को सीमा पर गश्त को बेहतर करने के लिए तकनीकों का इस्तेमाल करने के लिए कहा है ताकि सीमापार से घुसपैठ एवं तस्करी को रोका जा सके।
 
एनबीसीसी और सीपीडब्ल्यूडी ने बैठक के दौरान बताया कि असम और बांग्लादेश के बीच 48.11 किलोमीटर की सीमा बाड़रहित है। उन्होंने कहा कि सीमा के पास से बाढ़ का पानी हटते ही 13.38 किलोमीटर में बाड़ लगाने का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
 
सोनोवाल ने कहा कि सीमा पर बाड़ लगाने का काम अक्टूबर से शुरू कर दिया जाए ताकि अगले साल मानसून से पहले इसे पूरा किया जा सके। (वार्ता)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

LIVE: नेपाल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 903, 4000 से ज्यादा लापता

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड: 47KM तक बस में नाबालिग के साथ होती रही दरिंदगी

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

सीएम डॉ. मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

Trump का खर्ग द्वीप पर बड़ा दावा, कहा- 'पूरी तरह तबाह'; होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर आमने-सामने अमेरिका-ईरान

अगला लेख