dharma sangrah

जीडी अग्रवाल के बाद गंगा के लिए एक और संत की भूख हड़ताल

Updated: शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (17:03 IST)
नई दिल्ली। गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए 112 दिनों की भूख हड़ताल कर प्राणाहुति देने वाले प्रोफेसर जीडी अग्रवाल के बाद एक और संत इसी मकसद से भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं।


उत्तराखंड में हरिद्वार के 'मैत्री सदन' के प्रवक्ता ने शनिवार को फोन पर बताया कि कनखल के इसी आश्रम में प्रो. अग्रवाल (स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद) ने गंगा को निर्मल तथा अविरल बनाने के लिए 112 दिनों तक भूख हड़ताल की थी और अब उसी स्थान पर एक अन्य संत भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि गंगा सफाई के लिए आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए गंगा जागरण यात्रा कनखल से शुरू होकर दिल्ली के लिए रवाना होगी। राष्ट्रीय राजधानी से यात्रा 5 समूहों में बंटेगी और देश के विभिन्न हिस्सों के लिए रवाना होकर निर्मल गंगा के लिए जन-जागरण करेगी।

गंगा को निर्मल बनाने के लिए 112 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले आईआईटी, कानपुर के पूर्व प्रोफेसर जीडी अग्रवाल का ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 2 दिन पहले निधन हो गया। उन्होंने इसी आश्रम में भूख हड़ताल की थी और सरकार पर अपनी मांगों के लिए दबाव बनाने के वास्ते भूख हड़ताल के 110वें दिन से उन्होंने जल भी त्याग दिया था। (वार्ता)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख