sundarkand
✕

बाल ठाकरे स्मारक पर शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का विरोध सिर्फ एक 'ट्रेलर' है : संजय राउत

Updated: शुक्रवार, 17 नवंबर 2023 (17:37 IST)
Sanjay Raut's statement regarding Bal Thackeray memorial : शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के बीच यहां शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के स्मारक पर हुई झड़प को शुक्रवार को एक ट्रेलर करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि 2024 में राष्ट्रीय और महाराष्ट्र चुनावों से पहले क्या होने वाला है।
 
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता गुरुवार की रात आमने-सामने आ गए थे और उन्होंने दिवंगत बाल ठाकरे के स्मारक पर एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाए थे।
 
राउत ने कहा कि शिवाजी पार्क में हुई झड़प शिवसेना के वफादारों और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के गुलामों के बीच हुई थी। उन्होंने शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर भी निशाना साधा और प्रश्न किया कि जिन लोगों ने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा और बाल ठाकरे के आदर्शों को ठुकराया, वे शिवसैनिक कैसे हो सकते हैं।
 
वह पिछले साल जून में शिंदे के नेतृत्व वाले गुट द्वारा पार्टी में विद्रोह का जिक्र कर रहे थे, जिसके कारण मूल पार्टी में विभाजन हो गया था और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी।
 
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, जो लोग वफादार हैं और बालासाहेब के आदर्शों का पालन करते हैं, वे असली शिवसैनिक हैं। उन्होंने (प्रतिद्वंद्वी समूह) का विरोध किया होगा और यह महाराष्ट्र को स्वीकार्य है। वफादार शिवसैनिकों द्वारा गद्दारों का विरोध एक ट्रेलर है और इससे पता चलता है कि 2024 में राष्ट्रीय और महाराष्ट्र चुनावों से पहले क्या होने वाला है।
 
राउत ने मुख्यमंत्री शिंदे को ‘विभीषण’ भी करार दिया। उन्होंने कहा, बालासाहेब के ‘स्मृति स्थल’ (स्मारक) पर हर कोई आ सकता है, लेकिन नौटंकी करने वालों को हम शिवसैनिक कभी स्वीकार नहीं करेंगे। (भाषा) Edited By : Chetan Gour 

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

L Murugan कौन हैं, केंद्रीय मंत्री से क्यों दिया इस्तीफा, तमिलनाडु जाने की किसलिए मांगी इजाजत, PM मोदी लिखी चिट्ठी में क्या कहा

यूपी सरकार की सौगात, ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे 3500 रुपए

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह, पूर्व सांसद बृजभूषण ने गुरु के चरणों में बैठकर लिया आशीर्वाद

अगला लेख