Daily Horoscope
✕

बढ़ा है कैंसर विजेताओं का प्रतिशत : डॉ. जनक पलटा

Updated: बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (15:16 IST)
संस्था संगिनी के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार 17 सितंबर को इंदौर के प्रीतमलाल दुआ सभागृह में संस्था संगिनी द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कैंसर जैसी बीमारी पर जीत हासिल कर चुके विजेतओं ने शिरकत की और कैंसर से बचने के लिए जरूरी आहार और अन्य उपायों के बारे में चर्चा की। 
 
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल पद्मश्री प्राप्त श्रीमति जनक पलटा जी ने कैंसर विजेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर के प्रति जागरुकता तो बढ़ी ही है, इसके साथ ही कैंसर पर जीत हासिल करने वाले लोगों का प्रतिशत भी बढ़ा है। संस्था संगिनी द्वारा स्थापना वर्ष से लेकर अब तक हजारों कैंसर मरीजों को इस बीमारी पर जीत हासिल करने के लिए प्रेरित किया जा चुका है। उनके अनुसार एक सामान्य व्यक्ति के मुकाबले कैंसर विजेता व्यक्ति जीवन की कीमत बेह तर तरीके से समझता है। 
 
कार्यक्रम में उपस्थ‍ित आहार विशेषज्ञ विधि विजयवर्गीय ने कैंसर से उबरने के लिए दवाओं के साथ-साथ नियमित व्यायाम और सही खान-पान पर बल दिया। उन्होंने बताया कि पत्तागोभी, फूलगोभी, टमाटर, साबुत अनाज, दालें, मशरूम, ग्रीन टी, अलसी, हल्दी, अखरोट आदि कैंसर फाइटिंग फूड है जिनका का सेवन कैंसर मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके साथ-साथ नियमित तौर पर व्यायाम करना उन्हें इससे उबरने में सहायक साबित होगा। सिर्फ कैंसर मरीज ही नहीं आम लोगों द्वारा भी इन्हें अपनाया जाना चाहिए ताकि उन्हें कभी कैंसर जैसी समस्याओं से दो-चार नहीं होना पड़े। 
 
विधि ने यह भी बताया कि वजन बढ़ने पर एक घंटा व्यायाम जरूरी है, लेकिन अगर आपका वजन लंबाई के अनुसार सही है, तब भी आपको व्यायाम जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही धूम्रपान और अल्कोहल से दूरी बनाए रखना भी कैंसर पर जीत हासिल करने में प्रमुख योगदान देता है।
 
कार्यक्रम में एक नृत्य नाटिकाप प्रस्तुत की गई जिसमें कैंसर से बचने के उपाय बताए गए साथ ही गीतों की प्रस्तुति भरी दी गई। इस कार्यक्रम में कैंसर विजेताओं के साथ-साथ डॉ् कविता पाठक, डॉ. राकेश तारन, डॉ. सीमा विजयवर्गीय, डॉ. प्रकाश छजलानी, डॉ. मनीष कौशल, डॉ. छाया मटंगे समेत अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद थे।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख