ganesh chaturthi
✕

संदेशखाली मामले में एक्शन में CBI, जारी किया ईमेल आईडी

Updated: शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 (11:40 IST)
  • शिकायतें दर्ज कराने के लिए जारी किया गया है email ID
  • कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच कर रही है CBI
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध और जमीन पर कब्जा किए जाने संबंधी शिकायतें दर्ज कराने के लिए एक ई-मेल आईडी जारी किया है।
 
यह ईमेल आईडी उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि के लोगों के लिए शिकायत दर्ज कराने के वास्ते एक मंच के तौर पर काम करेगा।
 
सीबीआई ने एक बयान में कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट की खंडपीठ की ओर से 10 अप्रैल 2024 को पारित आदेश के अनुपालन में सीबीआई ने एक समर्पित ईमेल बनाया है। इसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध और जमीन पर कब्जे के संबंध में संदेशखाली के लोगों की शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं।
 
बयान में कहा गया है कि जिलाधिकारी से भी अनुरोध किया गया है कि वे इलाके में संबंधित ई-मेल आईडी के बारे में प्रचार करें और व्यापक प्रसार वाले स्थानीय अखबारों में एक सार्वजनिक सूचना भी जारी करें।
 
हाईकोर्ट ने बुधवार को संदेशखालि में महिलाओं के खिलाफ अपराध और भूमि कब्जा करने के आरोपों की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच का आदेश देते हुए कहा था कि न्याय के हित में निष्पक्ष जांच आवश्यक है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख