biodatamaker
✕

नवाब के आरोपों पर समीर का जवाब, जन्म से अब तक हिन्दू हूं, मां चाहती थी निकाह करूं

Updated: बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (14:26 IST)
मुंबई। मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी को लेकर एनसीबी के झोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। नवाब मलिक ने जहां समीर का निकाहनामा पेश किया, वहीं समीर ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं जन्म से अब तक हिन्दू हूं। 
 
समीर वानखेड़े ने कहा कि मैंने मां की खुशी के लिए निकाह किया था, लेकिन कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया। मैं जन्म से अब तक हिन्दू हूं। मलिक ने दावा किया था कि वानखेड़े ने साल 2006 में निकाह किया था। उन्होंने निकाहनामा और शादी की तस्वीर भी शेयर की थी। 
 
वानखेड़े ने निकाह की बात तो मानी है, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने निकाह अपनी मां की खुशी के लिए किया था। समीर ने कहा कि मेरी मां चाहती थीं कि मैं मुस्लिम रीतियों से शादी करूं, लेकिन मैंने शादी विशेष विवाह अधिनियम के तहत भी रजिस्टर करवाई थी।
 
उन्होंने कहा कि जब दो धर्मों के लोग विवाह करते हैं तो उनकी शादी इसी एक्ट के तहत पंजीकृत होती है। हालांकि वे जन्म से अब तक हिन्दू हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि उनकी मां मुस्लिम हैं, जबकि पिता हिन्दू हैं। उन्होंने कहा कि बाद में हम दोनों ने कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाक ले लिया। उन्होंने कहा कि यदि मैंने धर्मांतरण किया है तो नवाब मलिक को उसका सर्टिफिकेट दिखाना चाहिए। 
 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख