शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, Lok Sabha Elections 2019
Written By
Last Modified: शनिवार, 28 जुलाई 2018 (16:41 IST)

सपा ने लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए अखिलेश को अधिकृत किया

सपा ने लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए अखिलेश को अधिकृत किया - Samajwadi Party,  Akhilesh Yadav, Lok Sabha Elections 2019
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2019 लोकसभा चुनाव में गठबंधन और सीटों के बंटवारे के बारे में फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया गया।

 
पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने बैठक के बाद कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का मुख्य निर्णय यह रहा कि शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2019 लोकसभा चुनाव में गठबंधन और सीटों के बंटवारे के बारे में फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया है तथा कार्यकारिणी का मानना है कि लोकसभा चुनाव ईवीएम की बजाय मतपत्र से होना चाहिए।

 
जब उनसे पूछा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक माहौल पर क्या चर्चा हुई? इस पर उन्होंने कहा कि मैं आपको निर्णय के बारे में बता रहा हूं, न कि बैठक में हुई चर्चा के बारे में। उनसे जब बैठक में आजम खान सहित कुछ नेताओं के शामिल न होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि क्या यह जरूरी है कि सभी लोग बैठक में शामिल हों। 90 प्रतिशत सदस्य मौजूद थे। पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे।
यह पूछे जाने पर कि अगर चुनाव आयोग ने पार्टी की ईवीएम की जगह मतपत्र से चुनाव कराने की मांग नहीं मानी तो तब वे क्या करेंगे? इस पर यादव ने जवाब दिया कि उनके दरवाजे पर बैठ जाएंगे और क्या? गोली चलाने लगेंगे, गांधीजी के देश में सत्याग्रह करेंगे और क्या करेंगे? (भाषा)
ये भी पढ़ें
भारत और संयुक्त अरब अमीरात करेंगे 20 अरब डॉलर की साझेदारी