Hanuman Chalisa
✕

विवादित बयान मामले में सलमान खान को कोर्ट का समन

Updated: गुरुवार, 7 जुलाई 2016 (23:18 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र महिला आयोग ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को अब 14 जुलाई को आयोग के समक्ष उपस्थित होकर जवाब देने के लिए आज कहा। सलमान ने फिल्म सुल्‍तान के प्रचार के लिए मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक प्रश्न पूछने पर कहा था कि उन्होंने फिल्म में पहलवान का किरदार निभाया है और फिल्म की शूटिंग के दौरान 120 किलो के पहलवानों को 10-10 बार उठाना पड़ता और शूटिंग के अंत में वह 'बलात्कार पीड़िता' जैसा महसूस करते थे।
इसी बयान के संबंध में महिला आयोग ने स्वयं संज्ञान लेते हुए सलमान को हाजिर होकर जवाब देने के लिए कहा था। आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने आज कहा कि उन्होंने सलमान खान को 14 जुलाई को हाजिर होने के लिए एक अन्य समन भेजा है।
 
पिछली बार आयोग के पैनल ने सलमान के जवाब को खारिज कर 7 जुलाई को पेश होने के लिए समन भेजा था लेकिन आज ईद की छुट्टी होने के कारण अब 14 जुलाई को बुलाया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने सलमान को समन जारी कर कल दिल्ली में स्वयं पेश होने के लिए समन जारी किया है।
 
सलमान खान के वकील ने 29 जून को महाराष्ट्र महिला आयोग को एक पत्र देकर निवेदन किया था कि जब दिल्ली की राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में संज्ञान लिया है तो इसे महाराष्ट्र में नहीं चलाया जाए। (वार्ता)  

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

सटीक जनगणना से बनेगी विकसित यूपी की ठोस कार्ययोजना, पात्र व्यक्ति नहीं रहेगा वंचित

अयोध्या दीपोत्सव 2026 : 30 लाख दीपों से जगमगाया विश्व कीर्तिमान, पर्यटकों और व्यापार में ऐतिहासिक उछाल

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति

अगला लेख