Hanuman Chalisa
✕

साक्षी मिश्रा की मां की तबीयत बिगड़ी, भाई ने कहा- सदमे में हैं

Updated: सोमवार, 15 जुलाई 2019 (14:55 IST)
साक्षी मिश्रा और अजितेश उर्फ अभि मामले में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी बीच इस मामले में साक्षी के भाई ने बड़ा खुलासा किया है। उसका कहना है कि बहन ने जो आरोप लगाए हैं, वह असहनीय हैं, जबकि परिवार ने उसे हर तरह से सपोर्ट किया। इस घटना से मां भी सदमे में है, उनकी हालत बिगड़ गई है, अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।  
 
खबरों के मुताबिक, साक्षी मिश्रा के भाई ने अपनी बहन की ओर से परिवार पर लगाए आरोपों को नकारते हुए कहा कि ये असहनीय हैं। उससे यह उम्मीद बिलकुल नहीं थी। बहन का चाहे जो आरोप हो, लेकिन उन्होंने उसे हर तरह से सपोर्ट किया। उसने पढ़ाई के लिए जयपुर जाने की इच्छा जताई तो उन्होंने ही परिवार में उसकी पैरवी की। जयपुर के जिस कॉलेज में मोबाइल प्रतिबंधित था, वहां उसे उसकी फरमाइश पर 20 हजार रुपए का मोबाइल भी दिलाया। 
 
वहीं दूसरी ओर बेटी साक्षी के घर से जाने और फिर वीडियो वायरल कर अपने पिता और मां पर तमाम आरोप लगाए जाने के बाद मां भी सदमे में आ गई हैं। वे कई दिनों से कुछ खा-पी नहीं रही हैं, इसलिए कमजोरी की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई है। अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा है। 
 
उल्‍लेखनीय है कि साक्षी ने 4 जुलाई को एक अनुसूचित जाति के युवक अजितेश कुमार से शादी कर ली थी, जिसके बाद से इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें साक्षी अपने पिता से खुद की और अपने पति की जान को खतरा बताते हुए नजर आ रही है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख