ramcharitmanas

साक्षी-अजितेश प्रेम प्रसंग, एक शख्स ने किए थे 63 कॉल

Updated: बुधवार, 17 जुलाई 2019 (17:08 IST)
लखनऊ। बरेली के बिथरी क्षेत्र से विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी और अजितेश उर्फ अभि सिंह नायक की प्रेम प्रसंग में नित नई कहानियां जुड़ती जा रही हैं। अब खबर आ रही है कि एक शख्स ने अजितेश को 63 बार कॉल किया था। 
 
अजितेश को कॉल करने वाले शख्स का नाम गौरव सिंह अरमान बताया जा रहा है। गौरव किसी समय विधायक राजेश मिश्रा के कार्यालय में काम करता था और विधायक का करीबी भी था। किसी कारण से उसे वहां से भगा दिया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि गौरव और भाजपा के दो अन्य कद्दावर नेताओं ने साक्षी-अजितेश को भागने में मदद की थी। 
 
गौरव द्वारा कॉल किए जाने का खुलासा गोपनीय जांच में हुआ है। इस बीच, एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। इसके मुताबिक साक्षी-अजितेश को भगाने से पहले राजेश मिश्रा की हत्या की साजिश रची जा रही थी। अजितेश का एक नाम अभि सिंह नायक भी है। एक वीडियो में साक्षी अजितेश को अभी कहते हुए नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक अजितेश और गौरव की पहले से दोस्ती थी। अन्य नेताओं को भी अजितेश जानता था। 
 
कहा जा रहा है कि अजितेश के बैंक अकाउंट में शादी के बाद पैसे डाले गए। भागने के लिए उन्हें फ्लाइट का टिकट और रहने की व्यवस्था की गई थी। यह खुलासा पुलिस द्वारा अजितेश के बैंक खाते की जांच के बाद हुआ है। 
 
साक्षी को बहन कहता था अजितेश : मीडिया रिपोर्ट्‍स के मुताबिक सोशल मीडिया पर अजितेश ने साक्षी के एक कमेंट पर थैंक्स बहना लिखा था। 

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

कीलों वाली लाठी से लेकर FRT तक... जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के हलफनामे की 5 बड़ी बातें

रील्स देखकर 1.5 करोड़ के लालच में किशोर की नृशंस हत्या, गुप्तांग काट तीन दिन तक पॉलीथिन में लेकर खरीदार ढूंढते रहे कातिल

मोदी के मंत्री ने की अभिजीत दीपके की तारीफ, कहा- अपना ही लड़का है, लेकिन...

नितिन नवीन की नई टीम के चार चेहरे जो भाजपा की बदलते सियासी राजनीति की नई तस्वीर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, SIT जांच रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

अगला लेख