dharma sangrah
✕

डेरा परिसर में हिंसक झड़प, 2 लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 13 मई 2017 (09:07 IST)
बरनाला। पंजाब के बरनाला जिले में तपा कस्बे के संत परमानंद डेरा परिसर में शुक्रवार को सुबह महंतों के 2 गुटों के बीच हिंसक झड़प में 2 लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य घायल हो गए।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है तथा डेरा के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा 3 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पटियाला स्थानांतरित किया है।
 
बताया जाता है कि डेरा के महंत परमानंद ने 15 साल पहले गद्दी अपने भतीजे गोपालदास को सौंप दी थी। यह बात दूसरे महंत रामेश्वर गुट को मंजूर नहीं थी। 2 साल पहले रामेश्वर गुट ने किसी तरह डेरे पर कब्जा कर लिया था जिसके खिलाफ गोपालदास गुट ने अदालत की शरण ली। अदालत ने फैसला गोपालदास के पक्ष में सुनाया।
 
गोपालदास शुक्रवार सुबह आरती के समय अपने समर्थकों के साथ डेरा परिसर पहुंचा तो दोनों गुटों में झगड़ा शुरू हो गया। दोनों ओर से पथराव तथा तेज हथियारों से हमला किया गया जिसमें गोपालदास का भाई लक्ष्मीनारायण तथा एक अनुयाई मारा गया तथा 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। डेरा के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
 
गोपालदास गुट ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी शाम तक नहीं हुई तो वे शवों का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे तथा शनिवार को वे शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करेंगे। (वार्ता)
Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख