• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Saibaba trust income
Written By
Last Updated :शिरडी , मंगलवार, 7 फ़रवरी 2017 (09:14 IST)

सांंईबाबा न्यास की आय 400 करोड़ पार

Saibaba trust
शिरडी। महाराष्ट्र के शिरडी में स्थित सांंई बाबा मंदिर को 2016 कैलेंडर वर्ष में विभिन्न रूपों में 403.75 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। इनमें से 258.42 करोड़ रुपए दान के रूप में आए।
 
श्री सांंईबाबा संस्थान न्यास के सदस्य सचिन ताम्बे ने बताया कि 2015 में मंदिर की आय 393.72 करोड़ रुपए हुई थी।
 
जनवरी से दिसंबर 2016 तक मंदिर को विभिन्न रूपों में दान के माध्यम से 258.42 करोड़ रुपए मिले।
इसके अलावा दान के रूप में 6.74 करोड़ रुपए कीमत के सोने के 28 किलोग्राम गहने तथा चांदी के 383 किलोग्राम गहने मिले जिनकी कीमत 1.10 करोड़ रुपए है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
अफगानिस्तान : 900 से अधिक बच्चे मारे गए