suvichar

अवैध खनन के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़ा साधु

Updated: मंगलवार, 19 जुलाई 2022 (14:31 IST)
जयपुर। राजस्थान के डीग क्षेत्र में अवैध खनन के विरोध में मंगलवार को साधु नारायण दास मोबाइल टावर पर चढ़ गए। उल्लेखनीय है कि सोमवार को प्रतिनिधि मंडल की सरकार और प्रशासन से हुई बातचीत के बाद सहमति भी बन गई थी। अंतिम दौर की बातचीत से पहले ही आज नारायण दास टावर पर चढ़ गए और कहा कि उनको कल की वार्ता पर विश्वास नहीं है।
 
खो क्षेत्र के थानाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि साधु नारायण दास इलाके में खनन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से डीग में धरना दे रहे थे, उनके साथ कुछ और संत भी धरने पर थे।
 
उन्होंने बताया कि साधु नारायण दास अपनी मांगों को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए मंगलवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गए। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं और हम उन्हें नीचे उतरने के लिए मनाने के वास्ते उनसे लगातार संवाद कर रहे हैं।
 
डीग के ब्रज के परम धार्मिक पर्वत आदिबद्री और कनकाचल को खनन मुक्त कर संरक्षित वन क्षेत्र घोषित करवाने की मांग को लेकर साधु संत 550 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मामले को लेकर साधु संतों ने आत्मदाह तक की चेतावनी दी थी। 
 

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

गन्ने के खेत से विदेशी बाजार तक पहुंची यूपी की एक्सपोर्ट चेन, निर्यात नीति ने बदली तस्वीर

GIDC प्लॉट धारकों के लिए बड़ी राहत: राज्य सरकार ने घोषित की 'GIDC एम्नेस्टी स्कीम'

राम मंदिर को आज मिल सकता है पहला CEO, 3 नामों का पैनल तैयार

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का लगभग पूरा कंट्रोल? ट्रंप के दावे से मचा हड़कंप ; तेल के दाम चढ़े

क्या तिब्बत में आपदा के नुकसान को छिपा रहा है चीन?

अगला लेख