dharma sangrah

महिला के सबरीमाला दर्शन की अफवाह से विरोध शुरू, स्थिति तनावपूर्ण

Updated: शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (17:04 IST)
सबरीमाला (केरल)। तमिलनाडु की 50 वर्ष से कम उम्र की एक महिला के सबरीमाला पहाड़ी चढ़ने की अफवाह के बाद सन्नीधानम के पास भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंदिर में रजस्वला आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ विरोध करने के लिए 'वलिया नंदपंढाल' में श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में एकत्रित होने के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जहां धारा 144 लागू है।


हालांकि यह तनाव तब कम हुआ जब अपने परिवार के साथ आई महिला प्रदर्शनकारियों को यह समझाने में कामयाब रही कि उसकी उम्र 50 साल से ज्यादा है, जिसके बाद वह दर्शन के लिए जा सकी। 'इरुमुदिकेट्टु’ ले जा रही महिला ने मंदिर पहुंचकर दर्शन करने के लिए कड़े सुरक्षा पहरे के बीच 18 सीढ़ियां चढ़ीं। इस बीच पथनमथिट्टा के जिला अधिकारी पीबी नूह ने कहा कि सन्नीधानम में कोई तनाव नहीं था।

उन्होंने कहा, एक महिला दर्शन के लिए आई। कुछ समाचार चैनलों ने उनका पीछा किया, फिर भीड़ जमा हो गई। मामला बस इतना सा ही था। कलेक्टर ने उन खबरों को अफवाह बताकर खारिज किया कि कुछ युवतियां मंदिर तक पहुंचने के लिए पहाड़ी चढ़ने की योजना बना रही हैं।

नूह ने कहा, सोशल मीडिया के जरिए कुछ अफवाहें फैलाई गईं। हमने उनकी पुष्टि का प्रयास किया, अब तक इस संबंध में किसी भी खबर की पुष्टि नहीं हुई है। सबरीमाला मंदिर परिसर में शुक्रवार को नाटकीय घटनाक्रम और तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला था जब दो महिलाएं भारी पुलिस पहरे के साथ पहाड़ी के शीर्ष पर पहुंच गई थीं, लेकिन श्रद्धालुओं के व्यापक विरोध के बाद गर्भगृह पहुंचने से पहले ही उन्हें लौटना पड़ा।

केरल में भगवान अयप्पा के श्रद्धालु उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद से सबरीमाला मंदिर में रजस्वला आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे हैं। 17 अक्टूबर को पांच दिवसीय मासिक पूजा के लिए मंदिर को खोले जाने के बाद से उनका विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। (भाषा)
< > Sabarimala hill, Sabarimala temple, Lord Ayyappa सबरीमाला पहाड़ी, सबरीमाला मंदिर, भगवान अयप्पा< >

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

NALSAR छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने बदला अपना आदेश, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स की प्रैक्टिस पर लगी रोक हटाई

परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर स्थायी रूप से तय करने की मांग

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

राम मंदिर के पुजारियों का नया ड्रेस कोड लागू, अब बिना सिले वस्त्रों में होगी रामलला की पूजा!

पटियाला में किराए का घर देखने गए दंपति पर पिटबुल का हमला, पत्नी की सर्जरी, CCTV वीडियो वायरल

अगला लेख