Hanuman Chalisa

केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या, 3 हिरासत में

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (15:00 IST)
अलपूझा। केरल के अलपूझा जिले के हरिपद इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक युवा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि युवक घटनास्थल के पास एक मंदिर में 'थलम' नृत्य करने गया था, जहां किसी बात पर विवाद हो गया। घटना के संबंध में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है और शव का पोस्टमॉर्टम होना बाकी है।

ALSO READ: चांदी के 500 ग्राम वजनी कड़ों के लिए पोते ने की दादी की हत्या, दोनों पैर काटे
 
हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने त्रिशूर में कहा कि मृतक आरएसएस कार्यकर्ता था और मादक पदार्थ माफिया के सदस्यों द्वारा निर्ममता से उसकी हत्या कर दी गई। सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि मादक पदार्थ माफिया और असामाजिक तत्वों को राज्य में खुली छूट प्राप्त है, क्योंकि उन्हें सत्तारूढ़ दल का संरक्षण मिला हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या में आरोपी सभी लोग मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सदस्य हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एलडीएफ सरकार पर असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने में विफल रहने का आरोप लगाया। पुलिस ने कहा कि युवक पहले भाजपा के लिए काम करता था लेकिन यह साफ नहीं है कि अभी वह किसी दल से जुड़ा था या नहीं?
 
पुलिस ने कहा कि घटना बुधवार रात 11.30 बजे हुई, जब शरत चंद्रन अपने दोस्तों के साथ मंदिर से घर वापस लौट रहा था। पुतेनकरियिल मंदिर पर चंद्रन का कुछ लोगों से विवाद हुआ, जो वहां उसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। इसके बाद झगड़ा हो गया और हमलावरों ने चंद्रन को चाकू मार दिया। पुलिस ने बताया कि चंद्रन को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने कहा कि चश्मदीदों ने 2 हमलावरों की पहचान की है।
 
हमलावरों की संख्या 7 से 8 बताई जा रही है जिनमें से 2 को हिरासत में लिया गया है। घटना में शामिल 1 और व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपी असामाजिक समूहों से जुड़े हैं जिनके विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं लेकिन वे किसी मादक पदार्थ माफिया का हिस्सा नहीं हैं।

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

अपार आईडी निर्माण में यूपी नंबर-1, स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

...तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग : सीएम योगी

सपनों को मिले पंख, अमरोहा में CM योगी ने बांटी खुशियों की चाबी

UP में मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

अगला लेख