dharma sangrah
✕

बेंगलुरू में आरएसएस कार्यकर्ता को दिनदहाड़े खंजरों से गोदकर मार डाला

Updated: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 (11:15 IST)
बेंगलुरू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता की दो लोगों ने रविवार को दिनदहाड़े बेहद नृशंस तरीके से बड़े-बड़े खंजरों से गोद-गोदकर हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुद्रेश नामक यह कार्यकर्ता रविवार को आरएसएस की पास ही के इलाके में हुई बैठक से अपनी मोटरसाइकिल पर लौट रहा था, तभी दोपहर लगभग 12:45 बजे व्यस्त कमर्शियल स्ट्रीट पर बने बाजार के निकट उस पर एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने अचानक हमला कर दिया।
 
दोनों हमलावर हेलमेट पहने हुए थे। उन्होंने पहले रुद्रेश को मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया और फिर छोटी तलवारों, या बड़े खंजरों से गोद डाला। इसके बाद हमलावर भाग निकले। रुद्रेश को तुरंत बॉरिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में रुद्रेश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेज दिया गया।
 
पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है, और निजी दुश्मनी समेत सभी पहलुओं से उसकी जांच की जा रही है। बेंगलुरू पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त (पूर्वी) पी. हरीशेकरण ने कहा, 'हमारी टीम जांच कर रही है, हम कुछ सुरागों पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'
 
रुद्रेश बेंगलुरू का ही रहने वाला था, और ठेकेदार के रूप में काम करता था। उसके परिवार में उसकी पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं।
Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख