dharma sangrah
✕

सड़क हादसे में 5 मजदूरों की मौत, 14 घायल

Updated: शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 (20:38 IST)
भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले के निमड़ीवाला गांव के निकट शुक्रवार देर रात ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में 1 बच्ची समेत 5 मजदूरों की मौत हो गई तथा 14 अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस ने शनिवार को यहां बताया कि दुर्घटना में हताहत हुए लोग ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार थे। ये लोग भिवानी की ओर आ रहे थे कि निमड़ीवाला गांव के निकट सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को बंसीलाल सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से 1 व्यक्ति को गंभीरावस्था में पीजीआई रोहतक भेजा गया है।
 
चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश ने बताया कि देर रात 19 लोगों को अस्पताल लाया गया था जिनमें से 5 की मौत हो चुकी थी। 1 घायल को रोहतक पीजीआईएमएस भेजा गया जबकि 13 का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। (वार्ता)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख