Hanuman Chalisa

छठ पूजा से पहले आप विधायक रितुराज गोविंद गिरफ्तार

Updated: रविवार, 6 नवंबर 2016 (15:38 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के किराड़ी इलाके में छठ पूजा से पहले शांति भंग करने की आशंका के आरोपों में आम आदमी पार्टी के विधायक रितुराज गोविंद को गिरफ्तार किया गया है। यह आप के 15वें विधायक की गिरफ्तारी हुई है।
 
गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) एमएन तिवारी ने बताया कि रितुराज को छठ पूजा से पहले इलाके में शांति भंग करने की आशंका के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि छठ पूजा को देखते हुए घाट के इलाके में शनिवार को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लगाई गई थी और विधायक ने इसी आदेश का कथित तौर पर उल्लंघन किया।
 
रितुराज ने शनिवार को कहा था कि वे किराड़ी में नदी के किनारे के अलावा एक्सप्रेस-वे के निकट निठारी तालाब पर घाट का निर्माण कराने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय गांव वालों ने उनके कदम का विरोध किया जबकि घाट के निर्माण के लिए दिल्ली सरकार ने धन मुहैया कराया है। दिल्ली में अब तक किसी न किसी मामले में पार्टी के 15 विधायकों की गिरफ्तारी हो चुकी है। (भाषा)
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया 

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

PM मोदी ने छात्रों के लिए जारी किया एक और वीडियो, बोले- Thank you friends

जंतर-मंतर पर इस्तीफे का दावा करने वाला पुलिसकर्मी निकला निलंबित, उत्तराखंड पुलिस ने खोली शेर सिंह की पूरी फाइल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Ravneet Singh Bittu : रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, विस्फोट में 2 कारीगरों की मौत, 2 मजदूर लापता, जांच के आदेश

अगला लेख