dharma sangrah

गंगा के उदगम स्थल को लेकर एनआईएच करेगा शोध

Updated: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2015 (19:49 IST)
देहरादून। भले ही अभी तक गंगोत्री स्थित गौमुख को गंगा का उदगम स्थल माना जाता रहा हो लेकिन केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती इस उदगम स्थल को लेकर संशय में है और उन्होंने केन्द्रीय जल विज्ञान संस्थान रुड़की को गंगा का वास्तविक उदगम स्थल पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
 
केन्द्रीय जल विज्ञान संस्थान के निदेशक राजदेव सिंह ने केन्द्रीय मंत्री को भरोसा दिया है कि वे ग्रीष्म ऋतु शुरू होते ही गंगा के उदगम स्थल विषय को लेकर अपने वैज्ञानिकों से शोध कार्य आरम्भ करा देंगे। दरअसल हाल ही में एक विदेशी जर्नल में विदेशी वैज्ञानिकों द्वारा गंगा का वास्तविक उद्‌गम स्थल मानसरोवर होने के दावा करने के बाद से केन्द्र सरकार हरकत में आई है।
 
वहीं केन्द्रीय जल संसाध्न मंत्री उमा भारती ने केन्द्र सरकार के प्रोजेक्ट नमामी गंगे के क्रियान्वयन का मुखय केन्द्र केन्द्रीय जल विज्ञान संस्थान रुड़की को बनाने के संकेत दिए हैं।
 
केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि यह संस्थान जहां नमामी गंगे प्रोजेक्ट को वैज्ञानिक दृष्टि से गति देने का काम करेगा वहीं गंगा की स्वच्छता एवं अन्य नदियों को स्वच्छ बनाने की दिशा में भी लक्षित रूप में काम किया जाएगा।
 
सोमवार को सुबह दस बजे केन्द्रीय जल विज्ञान संस्थान पहुंची उमा भारती ने गंगा स्वच्छता के राष्ट्र व्यापी अभियान और उसकी सफलता को लेकर संस्थान निदेशक राजदेव सिंह से लम्बी वार्ता की और इस संस्थान के माध्यम से इस मिशन को पूरा करने का लक्ष्य दोहराया।
 
केन्द्रीय जल विज्ञान संस्थान को गंगा के उदगम स्थल का पता लगाने और गंगा स्वच्छता अभियान में वैज्ञानिक दृष्टि से सहयोग करने का जिम्मा मिलने से रुड़की एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चाओं में आ गया है। इस दौरान उन्होंने संस्थान का निरीक्षण किया वहीं अपने हाथों से वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। 
 
उमा भारती ने कहा कि इस संस्थान को गंगा स्वच्छता अभियान में सहयोग करना चाहिए ताकि राष्ट्रव्यापी इस अभियान को लक्षित गति मिल सके। उन्होंने दावा किया कि इस अभियान के तहत हरिद्वार से होकर जाने वाली गंगा पूरी तरह से स्वच्छ होकर रहेगी। (भाषा)
लेखक के बारे में
ललित भट्‌ट
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस