sundarkand
✕

गुजरात में यातायात उल्लंघनों के लिए भारी जुर्माने में 90% राहत

Updated: मंगलवार, 17 सितम्बर 2019 (00:55 IST)
अहमदाबाद। वाहन चालकों के लिए गुजरात में राहतदायी खबर है। यातायात नियमों के उल्लंघनों के लिए कम किए गए 90% जुर्माने सोमवार से लागू हो गए। भाजपा सरकार ने हाल में संशोधित मोटर वाहन अधिनियम (एमवीए) में भारी जुर्माने में राहत देने की घोषणा सप्ताहभर पहले की थी।
 
कांग्रेस ने हालांकि इस पूरे कदम का विरोध किया और कहा कि नया अधिनियम सड़कों के गड्ढे भरे जाने के बाद ही लागू किया जाना चाहिए। गत सप्ताह राज्य सरकार ने संसद द्वारा जुलाई में पारित मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक, 2019 के तहत विभिन्न यातायात उल्लंघनों के लिए लगाया गया भारी जुर्माने कम किए थे।
ALSO READ: चालान का टूटा रिकॉर्ड, ट्रक मालिक को लगा 6,53,100 का जुर्माना
प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र जारी करने वाले केंद्रों पर लंबी कतारें लगी थीं। हालांकि सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि इसके उल्लंघन के लिए जुर्माना पुराने नियमों के अनुसार 100 रुपए ही रहेगा, नए अधिनियम के अनुसार निर्धारित 500 रुपए नहीं।
 
गुजरात कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा ने दावा किया कि सरकार द्वारा उचित तैयारी किए बिना लोगों पर नए यातायात नियम थोप दिए गए। हजारों लोग अब भी पीयूसी प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए कतार में हैं। भाजपा सरकार ने पुलिस को इन नए नियमों को लागू करके लोगों को लूटने की इजाजत दे दी है।
 
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पिछले सप्ताह यातायात उल्लंघनों के लिए संशोधित अधिनियम में निर्धारित भारी जुर्माने में 90% तक की कटौती की घोषणा की थी। रूपाणी ने कहा था कि संशोधित केंद्रीय मोटर यान अधिनियम में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर 1,000 रुपए का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है, गुजरात में यह जुर्माना 500 रुपए होगा। यह जुर्माना अभी 100 रुपए है। 
 
वहीं केंद्रीय कानून में दोपहिया वाहन पर पीछे बैठे व्यक्ति के हेलमेट नहीं पहनने के लिए 1,000 रुपए के जुर्माने का प्रस्ताव किया गया है यह प्रावधान गुजरात में बिलकुल भी लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि संशोधित केंद्रीय कानून में चालक के पास लाइसेंस नहीं होने पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगाने का प्रावधान है। हालांकि राज्य पुलिस इस उल्लंघन के लिए दोपहिया वाहन सवारों से 2,000 रुपए और बड़े वाहन चालकों से 3,000 रुपए वसूल करेगी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख