• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Regional news, rain, meteorological department, IMD
Written By
Last Modified: मुंबई , शनिवार, 25 जून 2016 (18:16 IST)

मुंबई में लगातार तीसरे दिन मूसलधार बारिश

Regional news
मुंबई। मुंबई में शनिवार को लगातार तीसरे दिन मूसलधार बारिश हुई जिसके कारण उपनगरीय  ट्रेन सेवा में बाधा पहुंची। साथ ही मौसम विभाग ने मुंबई, कोंकण और गोवा क्षेत्र में अगले 2 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। 
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अनुमान को देखते हुए मछुआरों से समुद्र में नहीं जाने  की भी चेतावनी जारी की है। आईएमडी मुंबई के निदेशक वीके राजीव ने बताया कि गुजरात तट के अरब सागर में अपतटीय दबाव बनने के कारण लगातार अच्छी बारिश हो रही है। दक्षिणी गुजरात और उत्तरी कोंकण पर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण भी विकसित हुआ है। 
 
शुक्रवार को मुंबई के कोलाबा और सांताक्रूज वेधशालाओं में क्रमश: 26.8 और 50 मिलीमीटर  बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ स्थानों पर स्थानीय ट्रेनों का  परिचालन प्रभावित हुआ है और ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब 15 मिनट देर से चल रही  हैं। 
 
हालांकि अभी तक किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है। बारिश के कारण किसी विमान  के परिचालन में भी देरी नहीं हुई है और उन्हें रद्द नहीं किया गया है। बारिश के कारण कोलाबा में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और सांताक्रूज में 24.2  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
एनएसजी मुद्दे को आगे बढ़ाना अनावश्यक और गलत सलाह : श्रीनिवासन