बुधवार, 23 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Regional news, Narendra Modi, bhopal, saint Acharya Vidyasagar
Written By
Last Updated : शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 (10:04 IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने जैन संत आचार्य विद्यासागरजी के दर्शन किए

Regional news
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां चातुर्मास कर रहे दिगंबर जैन संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज के शुक्रवार को दर्शन किये। जैन संत ने देश को इंडिया के स्थान पर भारत कहने जैसे कुछ सुझाव प्रधानमंत्री को दिए।
जैन दिंगबर समुदाय के स्थानीय प्रवक्ता रविन्द्र जैन ने बताया कि 'मोदी और आचार्य विद्यासागर ने करीब दस मिनट का समय साथ में बिताया। इस दौरान मोदी के साथ रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, मध्यप्रदेश के राज्यपाल ओपी कोहली, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी थे।' 
 
विद्यासागर जी ने प्रधानमंत्री को सुझाव दिया कि एक मुल्क के दो नाम नहीं होते इसलिए हमारे देश के साथ भी ऐसा ही होना चाहिए और हमें इंडिया के बजाय केवल भारत के नाम से ही बोला जाना चाहिए।’ इसके अलावा जैन संत ने सुझाव दिया कि न्यायपालिका के निर्णय क्षेत्रीय भाषा में दिए जाने चाहिए।
 
प्रवक्ता ने बताया कि संत ने प्रधानमंत्री से इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि विद्यार्थी शिक्षा के लिए ऋण लेते हैं लेकिन रोजगार नहीं मिलने के कारण उसे चुका नहीं पाते। इससे वह अपने आप को तब उदास, असहाय पाते हैं जब उन्हें बकायादार माना जाता है।
 
आचार्य विद्यासागर की दो वर्ष पूर्व नागपुर के रामटेक में राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात हुई थी। इसके बाद आज मोदी की आचार्य विद्यासागर से यहां मुलाकात हुई है। दो माह पहले भाजपा प्रमुख अमित शाह ने भी दमोह में आचार्य विद्यासागर से भेंट की थी। (भाषा)