ganesh chaturthi
✕

फिल्म अभिनेत्री रीमा लागू का निधन

Updated: गुरुवार, 18 मई 2017 (10:01 IST)
मुंबई। ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘कल हो न हो’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री रीमा लागू का गुरुवार तड़के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 59 वर्ष की थीं।
 
अस्पताल के कार्यकारी निदेशक राम नारायण ने बताया कि रीमा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बुधवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि हम उनके परिवार के साथ विचार-विमर्श करने के बाद दिन में उनके स्वास्थ्य संबंधी एक रिपोर्ट जारी करेंगे। 
 
रीमा के दामाद विनय वैकुल ने कहा कि उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी इसलिए हम उन्हें रात 1 बजे अस्पताल लेकर गए। उनका 3.15 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे एकदम स्वस्थ थीं और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं थी। वे अब हमारे साथ नहीं हैं, यह हमारे लिए वास्तव में सदमा है। 
 
रीमा ने कई टीवी कार्यक्रमों के अलावा मराठी और हिन्दी फिल्मों में भी काम किया था। उनके परिवार में बेटी मरुनमई है और वे भी रंगमंच एवं फिल्मों में अभिनय करती हैं एवं रंगमंच निर्देशक हैं।
 
रीमा ने ‘मैंने प्यार किया’, ‘साजन’, ‘वास्तव’, ‘कुछ-कुछ होता है’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘तू-तू, मैं-मैं’ और ‘श्रीमान-श्रीमती’ जैसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया था। उन्होंने 4 दशक तक अभिनय किया और वे ‘नामकरण’ धारावाहिक में अभिनय कर रही थीं, जो स्टार प्लस पर प्रसारित होता है। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख