Daily Horoscope
✕

चाकू लेकर सिरफिरे शख्स ने मुख्‍यमंत्री सचिवालय के सामने पढ़ी नमाज, मोदी और योगी को कहे अपशब्द

Updated: शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (11:51 IST)
लखनऊ। सचिवालय एनेक्सी के सामने बीच सड़क पर नमाज पढ़ने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहने के आरोप में रफीक अहमद नाम के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
 
खबरों के अनुसार, रफीक ने देर शाम एनेक्सी के सामने बीच सड़क पर नमाज़ पढ़ी। साथ ही इस व्यक्ति ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। शुक्रवार शाम को लखनऊ में सचिवालय एनेक्सी के सामने शाम करीब 7 बजे हरी पगड़ी लगाए एक शख्स अपनी स्कूटी से आकर रुका।
 
इसके बाद इस शख्स ने भीड़भाड़ के बीच सचिवालय के गेट नंबर 1 के सामने पहले मोदी और योगी के खिलाफ अपशब्द कहे और फिर वहीं पर नमाज पढ़ी। इस व्यक्ति को शाम को बीच सड़क पर नमाज पढ़ते देख लोगों ने अपनी गाड़ियां रोक दीं और जब वह नमाज पढ़कर अपनी गाड़ी लेकर भागा तब लोगों ने अपनी गाड़ियां बढ़ाईं।
जब बाहर यह पूरा वाकया चल रहा था, तब मुख्यमंत्री सचिवालय (एनेक्सी) में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। खबरों के अनुसार, कमर में चाकू लगाए ये व्यक्ति सड़क जाम कर नमाज पढ़ता रहा और पुलिस ने उसे रोका तक नहीं। लखनऊ पुलिस ने इस घटना के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख