biodatamaker
✕

RBSE 10th Result 2017: राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित

Updated: गुरुवार, 8 जून 2017 (19:29 IST)
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( RBSE) ने आज 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम तय समय पर शाम 4 बजे बाद घोषित कर दिए हैं। पिछले साल बोर्ड ने 18 जून को परीक्षा के नतीजे जारी किए थे। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्र छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या रिजल्ट वेबसाइट्स पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। यह परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट http://rajresults.nic.in/ और http://rajresults.nic.in/resbserx17.htm पर उपलब्ध है। 
 
राजस्थान के शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी बोर्ड परिसर स्थित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन परीक्षा परिणामों की घोषणा की। बोर्ड चेयरमैन बीसी चौधरी के अनुसार इस बार परीक्षा परिणामों के साथ मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। इस बार सिर्फ उम्मीदवारों के नतीजे ही जारी किए जाएंगे।
 
9 मार्च से 21 मार्च के बीच हुई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 10 लाख 98 हजार 921 परीक्षार्थियों ने रजिस्टर किया था, जिसमें 6 लाख 30 हजार 342 छात्र और 4 लाख 68 हजार 579 छात्राएं शामिल थीं। पिछले साल 10 लाख 81 हजार 879 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिसमें 464331 छात्र और 440337 छात्राएं शामिल थी। इस साल 75.80 कुल उम्मीदवार पास हुए थे, जिसमें 76.02 फीसदी छात्र, 75.70 फीसदी छात्राएं पास हुई थी।
 
इस बार बोर्ड ने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रावधान किए थे। आवश्यक दस्तावेजों को दिखाए जाने के बाद ऐसे छात्रों को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया था। वहीं 75 फीसदी विकलांगता वाले छात्रों को पेपर लिखने के लिए सहायक की सेवा उपलब्ध हुई थी। 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख