Hanuman Chalisa
✕

एक रसगुल्ले ने रोकी शादी, नहीं उठी दुल्हन की डोली...

Updated: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 (12:39 IST)
उन्नाव, कानपुर। अभी तक हमने विभिन्न कारणों से विवाह टूटने के कारण सुने होंगे, लेकिन संभवत: ऐसा पहली बार हुआ है जबकि शादी में ज्यादा रसगुल्लों के कारण शादी टूट गई हो।
 
14 अप्रैल को उन्नाव जिले के कर्मापुर के शिवकुमार की शादी कामिनी (नाम परिवर्तित) से हो रही थी, लेकिन इस बात को लेकर भयंकर विवाद हो गया कि एक बाराती ने एक और रसगुल्ला ले लिया।
 
बारात के आने के बाद सभी बारातियों को भोजन करने के लिए कहा गया और बफे सिस्टम के तहत एक अलग शामियाना लगाया गया। सभी लोग भोजन-व्यंजनों का मजा ले रहे थे कि एकाएक दुल्हन के एक रिश्तेदार और दूल्हा के चचेरे भाई मनोज के बीच विवाद हो गया। जो व्यक्ति मिठाई का इंतजाम करने को खड़ा था उससे कहा गया कि वह प्रत्येक बाराती को एक ही रसगुल्ला दे, लेकिन जब मनोज ने दो रसगुल्ले ले लिए और इस बात का लड़की के पक्ष वालों ने विरोध किया।
 
वाकयुद्ध और बाद में मल्लयुद्ध होने पर खाने का स्थान मुकाबले के मैदान में बदल गया। दू्ल्हे और दुल्हन के पिताओं को जब तक माजरा समझ में आता तब तक मामला आगे बढ़ गया था। नाराज मनोज ने अन्य बारातियों के साथ दुल्हन के पिता और संबंधियों को पीट दिया।
 
मामला पुलिस तक जा पहुंचा, गांव के बुजुर्गों ने मामला रफा-दफा करने के उपाय सुझाए लेकिन दुल्हन को यह बात नागवार लगी कि उसके पिता को पीटे जाने से नाराज होकर शादी की रस्में करने से मना कर दिया। दुल्हन की जिद के चलते शादी समारोह समाप्त कर दिया गया और दूल्हा बिना दुल्हन के ही अपने घर रवाना हुआ।
Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख