ramcharitmanas
✕

दुर्लभ सिक्का होगा नीलाम, शुरुआती कीमत 45 लाख रुपए

Updated: शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (21:22 IST)
सांके‍ति‍क फोटो

बेंगलुरु। मुगल शासक औरंगजेब के पांचवें बेटे काम बख्श के नाम का 10.9 ग्राम का दुर्लभ स्वर्ण सिक्का यहां नीलाम किया जा रहा है। मशहूर मुद्रा संग्रहण नीलाम घर मारूधर आर्ट्स 45-50 लाख रुपए के बीच इसे बेचने के लिए नीलामी का आयोजन कर रहा है।

मारूधर आर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र मारू के अनुसार, बीजापुर दार-उज-जफर टकसाल के इस स्वर्ण ‘मोहर’ पर फारसी मुद्रालेख है। उन्होंने कहा, 10.90 ग्राम का यह सिक्का करीब-करीब प्रचलन में नहीं था। इसलिए यह अनोखा है।

मारूधर आर्ट्स के बयान के अनुसार, काम बख्श ने कई लड़ाइयों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उसने 1707 में बीजापुर किले पर कब्जा कर लिया और अपने आप को राजा घोषित कर दिया। हैदराबाद, गुलबर्गा (अब कलबुर्गी), शाहपुर एवं विकीनखेड़ा को जीतने के साथ धीरे-धीरे उसका दक्कन के ज्यादातर हिस्सों पर कब्जा हो गया।

नीलाम घर ने कहा कि प्रशासन चलाने में काम बख्श की अकुशलता के चलते उसके साम्राज्य का पतन हो गया। औरंगजेब के बड़े बेटे शाह आलम बहादुर ने जब मुगल साम्राज्य की बागडोर संभाली, तब उसने काम बख्श द्वारा अपने नाम के सिक्के छपवाने का गंभीर संज्ञान लिया।

दोनों सेनाओं के बीच भीषण लड़ाई हुई और काम बख्श को पकड़ लिया गया एवं अगले ही दिन युद्ध के जख्म के चलते वह मर गया।(भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख