Daily Horoscope
✕

मजदूर महिला के साथ 3 साल तक बलात्कार

Updated: शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 (14:12 IST)
ठाणे। पालघर जिले में वसई का रहने वाला वह 53 वर्षीय शख्स फरार हो गया है, जो यहां वाडा तालुक में एक महिला के साथ पिछले 3 साल से कथित तौर पर बार-बार बलात्कार कर रहा था।
 
गणेशपुरी थाना के पीएसआई अर्जुन शेलके के मुताबिक पीड़िता 2 बच्चों की मां है और मजदूरी करती है। हाल के वर्षों में उसके पति की मौत हो गई है।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी दिलीप श्रीधर पाटिल वसई में बिनार का रहने वाला है और वह भी मजदूर है। उसने महिला का बार-बार उत्पीड़न किया और पीड़िता को अपने पति से अवैध संबंध के बारे में नहीं बताने को लेकर धमकी दी थी।
 
महिला के पति की मौत के बाद भी उसने उसका शारीरिक शोषण जारी रखा और धमकाया कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके बच्चों को इस बारे में बता देगा। हालांकि महिला ने हिम्मत दिखाई और बुधवार को पाटिल के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने एक तलाशी अभियान शुरू किया।
 
शिकायत में बताया गया है कि आरोपी पीड़िता को अकलोली और बजरेश्वरी के विभिन्न लॉजों में ले गया और उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। पीड़िता के शिकायत के आधार पर पुलिस ने भादंसं की धारा 376 (2) (एन) के तहत एक मामला दर्ज किया है। (भाषा)

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख