shradh paksha
✕

6 वर्षीय मासूम से दुष्‍कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद, पत्‍नी ने कराई थी शिकायत

Updated: शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (09:17 IST)
जबलपुर। नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी एक व्यक्ति को जिला अदालत ने गुरुवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह सजा उसे अपने पूरे जीवनकाल तक भुगतनी होगी।


बच्चों को यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के विशेष न्यायाधीश आरपी सोनी की अदालत ने दोषी बाप पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इसमें 8,000 रुपए की प्रतिकार राशि पीड़िता को प्रदान किए जाने के आदेश दिए गए हैं।

अभियोजन अधिकारी स्मृतिलता बरकड़े ने बताया कि कटनी जिला निवासी मो. सुलेमान (बदला हुआ नाम) की शादी वर्ष 2004 में जबलपुर हनुमानताल निवासी महिला के साथ हुई थी। उनके एक पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। महिला का स्वास्थ्य खराब होने पर आरोपी अपनी पत्नी को उसके मायके हनुमानताल छोड़ गया था और बीच-बीच में बच्चों से मिलने के लिए वहां जाता रहता था।

उन्होंने बताया कि कई दफा आरोपी बच्चों को अपने साथ अपने घर उमरिया घुघरी ले गया। वहां उसने छह वर्षीय अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी लगने पर पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत हनुमानताल थाने में दर्ज कराई।

इसके बाद पुलिस ने पाक्सो एवं दुराचार संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय के समक्ष चालान पेश किया। बरकड़े ने बताया कि मामले में हुई सुनवाई दौरान पेश किए गए साक्ष्य व गवाहों को मद्देनजर रखते हुए अदालत ने बृहस्पतिवार को आरोपी को यह सजा सुनाई। (भाषा)

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जाने वाले युवाओं को मध्यप्रदेश में रोका, भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI का प्रदर्शन

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

अगला लेख