Daily Horoscope
✕

हरियाणा में दुष्‍कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से थी आहत

Updated: शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (18:25 IST)
भिवानी (हरियाणा)। अपहरण और बलात्कार के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से आहत पीड़िता ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 3 बच्चों की मां 40 वर्षीय महिला के पति ने जनवरी में पुलिस में दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि एक युवक उसकी पत्नी को भगा ले गया है।

पुलिस ने इस मामले में महिला को बरामद कर अदालत में उसका बयान दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने बयान में आरोप लगाया था कि युवक ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण किया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
 
महिला के पति ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है।
 
जुई कलां थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मृतका के भाई के बयान दर्ज कराए हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई की गई है।
 
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि महिला के पति ने 4 जनवरी 2021 को जुई थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसके बाद महिला को बरामद कर लिया गया था। पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया था। दोनों ही मामलों में जांच जारी है।(भाषा)

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख