kundali milan
✕

बलात्कार बाद छात्रा की हत्या, सीबीआई करेगी जांच

Updated: बुधवार, 4 जनवरी 2017 (09:58 IST)
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बूटी मोड़ इलाके में इंजीनियरिंग कॉलेज की एक 19 वर्षीया छात्रा की कथित रूप से बलात्कार के बाद गला घोंटकर, जलाकर की गई हत्या की जांच अब केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का फैसला किया है।
 
एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि छात्रा के परिजनों और छात्रों के अनुरोध को देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को इस आशय का फैसला किया। मामले की जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध अब गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा जहां से इसके बारे में अंतिम फैसला किया जाएगा।
 
शहर के बूटी मोड़ इलाके में एक मकान में रहकर समीप के रामटहल चौधरी इंजीनियरिंग कालेज में अध्ययन कर रही हजारीबाग की 19 वर्षीया छात्रा को अधजली अवस्था में 16 दिसंबर की सुबह उसके कमरे से बरामद किया गया था। उसे तत्काल राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। 
 
बाद में पुलिस जांच में छात्रा को बलात्कार के बाद जलाकर मारने की पुष्टि हुई जिसके आधार पर तथा छात्रा के पिता के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोषियों की तलाश की जा रही थी लेकिन अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। (भाषा) 
 

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख