ramcharitmanas

यूपी में नहीं रुके रेप, बलात्कार के बाद दो मासूमों की हत्या

Updated: शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 (13:48 IST)
एटा/सिद्धार्थनगर। यूपी के एटा और सिद्धार्थनगर में दो सनसनीखेज वारदातें सामने आई हैं, जहां दो मासूमों की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। एटा जिले में तो यह दो-तीन दिनों के भीतर यह दूसरा मामला है। 
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार ताजा मामले में केल्ठा कस्बे में गुरुवार रात एक लग्न समारोह से नौ साल की बच्ची को खींचकर एक युवक खेत में ले गया और बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ मिला। अलीगंज तहसील के केल्ठा कस्बे में बालिका के चाचा लोकपालसिंह का लग्न समरोह था। रात को लग्न समारोह के दौरान ही अचानक बालिका गायब हो गई। परिजनों ने उसको आस पास ढूंढा लेकिन उसका कहीं भी कोई पता नही लगा।
 
उन्होंने बताया कि परिजनों ने पुलिस को भी सूचित किया। उन्होंने बताया कि पता चला कि  22 साल का युवक पिंटू यादव लग्न समारोह में पूड़ी सेंक रहा था। कार्यक्रम के बाद उसने कच्ची शराब पी और बालिका से पानी मांगा था, तभी वह उसे उठाकर बगल के खेत में ले गया और बलात्कार के बाद गाला घोटकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों का दावा है कि मृतक लड़की को आरोपी के पास पानी ले जाते देखा गया था। घटना को लेकर क्षेत्र मे तनाव हैं।
 
इसी तरह यूपी के ही सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया क्षेत्र में छह वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बलात्कार की शिकार बालिका गांव में आयोजित एक शादी समारोह में वीडियो देखने गई थी। इस दौरान जितेंद्र यादव नामक आरोपी युवक गुरुवार रात उसे बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
 
बालिका के शोर मचाने पर गांव वालों ने जितेंद्र यादव को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। (वार्ता)

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

उत्तराखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान', 17 अक्टूबर तक चलेगा, CM पुष्कर सिंह धामी ने दी जानकारी

चेन्नई में Garuda Aerospace की डिफेंस ड्रोन फैक्ट्री पहुंचे सेना के वरिष्ठ अधिकारी, स्वदेशी तकनीक का लिया जायजा

महिलाओं के लिए मजबूत व्यवस्था बनाने की जरूरत, मुकेश अंबानी ने 'अपराजिता' के विमोचन पर कही बड़ी बात

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

अगला लेख