suvichar

नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, चार आरोपी गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (16:17 IST)
मुरैना (मध्यप्रदेश)। जिले के नगरा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशेारी के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) एवं 363 (अपहरण के लिए दण्ड) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


नगरा पुलिस थाना प्रभारी जितेन शर्मा ने आज बताया कि 22 जुलाई को पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर जा रही थी, उसी वक्त चारों आरोपी उसे जबरन पकड़कर एक खेत में ले गए। वहां चारों ने किशोरी के साथ सामूहिक रूप से बलात्कार करने के बाद उसे वहां छोड़कर फरार हो गए।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और सारी बात अपने माता-पिता को बताई। इस संबंध में परिजनों ने 23 जुलाई की सुबह थाने में शिकायत दी। शर्मा ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) एवं 363 (अपहरण के लिए दण्ड) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कल शाम चारों आरोपियों सूखा तोमर, सोनपाल तोमर, अंकित तोमर एवं ददुआ तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों आरोपियों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। (भाषा)

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

किसान ने चोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख, एक साल बाद मिले तो दीमक चट कर चुकी थी पूरी रकम! [VIDEO]

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

परिसीमन विधेयक पर संसद में सस्पेंस, क्या अगले 10 दिनों में अमित शाह चलने वाले हैं मास्टर स्ट्रोक?

यूपीआई ट्रांजैक्शन चार्जेस पर वित्त मंत्रालय की सफाई: आम जनता के लिए P2P ट्रांसफर पूरी तरह निशुल्क रहेंगे

मध्यप्रदेश में कई जिलों में आफत की बारिश, भोपाल में 7 इंच बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जिलों में नदी-नाले उफान पर, निचले इलाके में जलभराव

अगला लेख