Hanuman Chalisa
✕

प्रज्वल रेवन्ना ने बंदूक के बल बलात्कार किया, JDS कार्यकर्ता का आरोप

पीड़ित महिला बोली, आरोपी ने मुझे इच्छापूर्ति करने के लिए मजबूर किया

Updated: शनिवार, 4 मई 2024 (00:31 IST)
Rape case registered against Prajwal Revanna : जनता दल (सेक्युलर) नेता एवं कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) के खिलाफ यौन शोषण (Sexual Exploitation) के आरोपों की जांच कर रहे अपराध जांच विभाग (CID) ने पार्टी की एक कार्यकर्ता की शिकायत पर बेंगलुरु में उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

ALSO READ: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल : प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस
 
प्रज्वल के खिलाफ एक मामला दर्ज : सीआईडी ​​ने हासन से जद (एस) की एक कार्यकर्ता द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद प्रज्वल के खिलाफ एक मामला दर्ज किया। सीआईडी ​​ने बलात्कार के आरोपों के अलावा प्रज्वल के खिलाफ शिकायतकर्ता को धमकाकर ताक-झांक करने, निर्वस्त्र करने, वीडियो बनाने और तस्वीरें लेने से संबंधित धाराएं लगाई हैं।

ALSO READ: प्रज्वल रेवन्ना के पास था डिप्लोमैटिक पासपोर्ट, हमने नहीं दी जर्मनी जाने की मंजूरी, विदेश मंत्रालय का बड़ा खुलासा
प्रज्वल ने बंदूक के बल पर मेरे साथ बलात्कार किया : शिकायत में महिला ने कहा कि प्रज्वल ने बंदूक के बल पर उसके साथ बलात्कार किया और अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाया। महिला ने कहा कि प्रज्वल उसे सांसद क्वार्टर में ले गए, जहां उन्होंने शस्त्र के बल पर अपराध को अंजाम दिया और धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके पति को भी मार डालेंगे।

ALSO READ: Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड
 
आरोपी ने इच्छापूर्ति करने के लिए मजबूर किया : शिकायत के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर इच्छापूर्ति करने के लिए मजबूर किया और सहयोग न करने पर उसका वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। प्रज्वल पर कई महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है। राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच कर रही है।
 
सांसद प्रज्वल रेवन्ना (33) से कथित तौर पर संबंधित कई अश्लील वीडियो क्लिप हाल के दिनों में सामने आए हैं। वह हासन लोकसभा क्षेत्र से राजग के उम्मीदवार हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। उसके बाद वह राजनयिक पासपोर्ट पर विदेश चले गए। जद (एस) पिछले साल सितंबर में राजग में शामिल हुई थी। जद (एस) नेतृत्व ने प्रज्वल को पार्टी से निलंबित कर दिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख