dharma sangrah

सामने आई एक और बाबा की काली करतूतें, सोशल मीडिया पर वायरल अश्लील वीडियो

Updated: बुधवार, 21 अगस्त 2019 (11:49 IST)
धर्म का चोला ओढ़कर लोगों की आस्था से खिलवाड़ करते एक और बाबा की काली करतूतों का खुलासा हुआ है। हरियाणा के एक और बाबा के खिलाफ महिलाओं के साथ यौन शोषण और नाबालिगों के साथ कथित तौर पर बलात्कार की शिकायतें दर्ज हुई हैं। खबरों के मुताबिक शिकायत के बाद दर्ज केस की जांच हरियाणा राज्य महिला आयोग भी करेगा।
आरोप है कि हरियाणा के गुरुग्राम में बहेडा कला गांव के बाबा ज्योतिगिरी महाराज कई महिलाओं के साथ यौन शोषण में संलिप्त पाया गया है। बाबा के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
 
बाबा रे बाबा, इन बाबाओं से बच के रहना...
 
बाबा ज्योतिगिरि महाराज नाम के इस बाबा के तमाम अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। खबरों के अनुसार पुलिस ने शिकायत दर्ज की और अब गुरुग्राम पुलिस की साइबर सेल वीडियो की जांच कर रही है। वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।
 
वीडियो सामने आने के बाद गायब हुआ बाबा : खबरों के मुताबिक वीडियो के सामने आने के बाद तथाकथित बाबा अपने आश्रम से गायब हो गया है। बाबा पर आरोप लगा है कि वह आश्रम में आने वाली महिलाओं और बच्चियों के साथ वह जबरन संबंध बनाता था। दर्जनों बच्चों के साथ यौन शोषण के आरोप उस पर लग चुके हैं।
 
शिकायत करने वाली महिला भी एक पीड़िता है जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। बाबा के उज्जैन, काशी, गुरुग्राम और हरिद्वार में आश्रम बताए जाते हैं। हरियाणा में यह बाबा गोशाला भी चलाता है।

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

थोक महंगाई 9.92% के पार, जानें आपकी जेब और रसोई के बजट पर क्या पड़ेगा असर

अगला लेख